Site visit within 24–48 hours in Delhi NCRHow it works

हमारे बारे में

FabWise के बारे में

FabWise ग्लास और मेटल के काम की एक मैनेज्ड फैब्रिकेशन और इंस्टॉलेशन सर्विस है, जो दिल्ली NCR में काम करती है। आप बताते हैं कि क्या चाहिए; नाप, कोटेशन, फैब्रिकेशन और फिटिंग की ज़िम्मेदारी हमारी होती है, ताकि आपको अलग-अलग कारीगर न संभालने पड़ें।

अपडेट दिल्ली NCR

काले एल्युमिनियम फ्रेम में 12mm टफन ग्लास का ऑफिस केबिन, ग्लास दरवाज़े के साथ

घर या दुकान में ग्लास या लोहे का कोई भी काम करवाने वाले को एक बात पता है: असली मेहनत काम में नहीं, काम करवाने में है। सही आदमी ढूंढना, उसे नाप के लिए बुलाना, रेट पर मोलभाव करना, फिर उसके पीछे लगे रहना कि माल कब आएगा। FabWise इसी अनुभव को आसान बनाने के लिए बना है। हम दिल्ली NCR में, यानी गुड़गांव (गुरुग्राम), नोएडा, दिल्ली, फरीदाबाद, गाज़ियाबाद और ग्रेटर नोएडा में, पूरा काम एक जगह से संभालते हैं।

FabWise किस तरह की कंपनी है?

हम सिर्फ ग्लास या लोहा बेचने वाले सप्लायर नहीं हैं। FabWise एक मैनेज्ड सर्विस है: हम तय स्कोप का पूरा काम करते हैं, नाप से लेकर फिटिंग तक, और उस पूरे काम के लिए एक कोटेशन और एक कॉन्टैक्ट होता है। काम की शुरुआत ग्लास से हुई थी, बाथरूम के शावर पार्टीशन, ऑफिस केबिन, दुकान के ग्लास फ्रंट और ग्लास रिपेयर। अब इसमें मेटल फैब्रिकेशन, रेलिंग, शेड-पेर्गोला, खिड़की-दरवाज़े और ACP-शटर भी जुड़ गए हैं। सारी सर्विस की सूची हिंदी होम पेज पर है।

हमारे काम के नियम, जो पहले से लिखे हैं

हमने जानबूझकर अपनी शर्तें वेबसाइट पर खुली लिखी हैं, ताकि बाद में कोई "यह तो बताया नहीं था" वाली बात न हो:

FabWise के काम की शर्तें एक नज़र में
बातहमारा नियम
साइट विज़िट₹99, पहले देनी होती है, काम करवाने पर फाइनल बिल में एडजस्ट; रिफंड नहीं
विज़िट कब तकआमतौर पर बुकिंग के 24–48 घंटे के अंदर
कोटेशनफ्री, ऑल-इनक्लूसिव, विज़िट के करीब 2 घंटे में भेजने की कोशिश
कोटेशन की वैलिडिटी3 दिन
पेमेंट50% एडवांस, 50% काम पूरा होने पर
टफन ग्लास बनने का समयआमतौर पर 7–10 दिन
वारंटीफिटिंग पर, ग्लास पर नहीं
रिपेयरWhatsApp पर फोटो/वीडियो, पेड विज़िट नहीं

रेट खुले क्यों लिखे हैं?

ग्लास के जिन कामों का रेट तय किया जा सकता है, उनका रेट प्रति sq ft वेबसाइट पर लिखा है, जैसे बाथरूम का फ्रेमलेस पार्टीशन दरवाज़े के साथ ₹500 per sq ft। हमारा मानना है कि ग्राहक को विज़िट बुक करने से पहले पता होना चाहिए कि खर्च किस रेंज में होगा। जिन कामों में डिज़ाइन और साइट से कीमत बहुत बदलती है, जैसे गेट, रेलिंग, शेड या ACP, उनका रेट हम अंदाज़े से नहीं लिखते; उनका कोटेशन विज़िट के बाद बनता है। पूरा रेट कार्ड ग्लास पार्टीशन रेट पर है।

मटीरियल को लेकर हमारी सोच

ग्लास के काम में हम Saint-Gobain का टफन ग्लास इस्तेमाल करते हैं: बाथरूम में 10mm और ऑफिस-दुकान में 12mm। फिटिंग SS304 की होती है, जो बाथरूम की नमी में जंग नहीं पकड़ती। बाथरूम के दरवाज़े वाले स्टाइल में हार्डवेयर पर 1 साल और ऑफिस केबिन में फ्लोर मशीन पर 2 साल की फंक्शनल वारंटी है। ये बातें कोटेशन में भी लिखी होती हैं, ताकि आप दूसरे कोटेशन से तुलना कर सकें।

दिल्ली NCR के बाहर?

चंडीगढ़, जयपुर, लखनऊ, देहरादून जैसे उत्तर भारत के शहरों में बड़े प्रोजेक्ट, जैसे ऑफिस ग्लास फिट-आउट, शॉप फ्रंट-ACP, सोसाइटी की रेलिंग और मेटल का काम, प्रोजेक्ट बेसिस पर लिए जाते हैं। वहाँ ऊपर वाली विज़िट फीस और रेट कार्ड लागू नहीं होते; अपनी ज़रूरत, ड्रॉइंग या फोटो WhatsApp पर भेजें, टीम स्कोप देखकर विज़िट और उसकी शर्तें तय करती है।

हमसे बात कैसे करें?

सबसे आसान तरीका WhatsApp है। नया काम है तो साइट विज़िट बुक करें; रिपेयर है तो फोटो भेजें। शहर के हिसाब से जानकारी गुड़गांव, नोएडा और दिल्ली के हिंदी पेज पर है, और अंग्रेज़ी में ज़्यादा सवालों के जवाब FAQ पेज पर।

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

FabWise क्या है?

FabWise ग्लास और मेटल के काम की एक मैनेज्ड फैब्रिकेशन और इंस्टॉलेशन सर्विस है। ज़रूरत समझने और साइट नापने से लेकर कोटेशन, फैब्रिकेशन और फिटिंग तक का पूरा काम हम संभालते हैं, ताकि आपको अलग से फैब्रिकेटर या मिस्त्री न ढूंढना पड़े।

क्या FabWise सिर्फ ग्लास सप्लाई करता है?

नहीं। FabWise मटीरियल सप्लायर नहीं, मैनेज्ड सर्विस है। हम तय स्कोप का पूरा काम करते हैं, जिसमें नाप, फैब्रिकेशन और फिटिंग शामिल है, और पूरे काम का एक ही ऑल-इनक्लूसिव कोटेशन मिलता है।

Kaam ka zimmedaar kaun hota hai?

पूरे काम की ज़िम्मेदारी FabWise की होती है, शुरू से आखिर तक। आपको फैब्रिकेटर और इंस्टॉलर से अलग-अलग बात नहीं करनी पड़ती; एक कॉन्टैक्ट, एक कोटेशन और मैनेज्ड काम।

क्या मुझे पहले से पता होना चाहिए कि मुझे क्या चाहिए?

नहीं। आप बस बताइए कि क्या करना चाहते हैं, जैसे बाथरूम का फर्श गीला न हो या बालकनी सुरक्षित हो, और ज़रूरत हो तो फोटो भेजिए। सही स्टाइल और मटीरियल चुनने में टीम मदद करती है, खासकर साइट विज़िट के दौरान।

काम पूरा होने के बाद कोई दिक्कत आए तो?

FabWise से संपर्क करें और समस्या की जानकारी या फोटो भेजें। टीम स्थिति देखकर अगला कदम बताएगी। फिटिंग पर वारंटी लागू होती है, ग्लास पर नहीं, जैसा कोटेशन में लिखा होता है।

Site visit ₹199₹99Adjusted in the final bill

Book site visit

515 site visits requested

Support