Site visit within 24–48 hours in Delhi NCRHow it works

दिल्ली · दक्षिण, मध्य, पश्चिम, उत्तर और पूर्व

दिल्ली में ग्लास और मेटल फैब्रिकेशन

FabWise पूरी दिल्ली में मेन गेट, ग्रिल, रेलिंग, टेरेस शेड, शावर पार्टीशन, ऑफिस ग्लास, खिड़कियां और ACP का काम करता है। ₹99 की साइट विज़िट में नाप होता है और फिर लगभग 2 घंटे में लिखित, ऑल-इनक्लूसिव कोटेशन भेजा जाता है।

अपडेट दिल्ली NCR

दिल्ली की एक कोठी के प्रवेश पर पाउडर कोटेड माइल्ड स्टील का मेन गेट

दिल्ली में गेट, ग्रिल या ग्लास का काम प्रोडक्ट से कम और मकान से ज़्यादा तय होता है। यहां पचास साल पुरानी कॉलोनियां हैं, DDA फ्लैट हैं, कोठियां जो अब चार मंज़िला बिल्डर फ्लोर बन चुकी हैं, महरौली-गुड़गांव रोड के फार्महाउस हैं और ओखला-मायापुरी के कारखाने। हर एक की दीवार, रास्ता और नियम अलग हैं।

कोठी से बिल्डर फ्लोर: दक्षिण दिल्ली में सबसे ज़्यादा काम

ग्रेटर कैलाश, डिफेंस कॉलोनी, सफदरजंग एन्क्लेव जैसे इलाकों में पुराने मकान तोड़कर स्टिल्ट पार्किंग के ऊपर चार फ्लोर बन रहे हैं। हर फ्लोर पर पहली फिटिंग चाहिए: बाथरूम में शावर पार्टीशन, बालकनी पर ग्लास या SS रेलिंग, स्टिल्ट पार्किंग के लिए चौड़ा मेन गेट और ऊपर की छत पर पर्गोला। एक ही बिल्डिंग में चार मालिक हों तो छत और सीढ़ी किसकी है, यह पहले तय कर लें।

दिल्ली की तीन चीज़ें जो डिज़ाइन बदल देती हैं

1. पुरानी दीवारें सीधी नहीं होतीं

पुराने मकान की दीवार शायद ही कभी बिल्कुल सीधी या 90 डिग्री पर होती है। टफन ग्लास टेम्पर होने के बाद काटा नहीं जा सकता, इसलिए नाप कई जगह से लिया जाता है और सबसे तंग नाप पर डिज़ाइन बनता है। बहुत टेढ़ी दीवार पर फ्रेम या चैनल वाला सिस्टम फ्रेमलेस ग्लास से ज़्यादा फर्क संभाल लेता है।

2. तंग गलियां और सीढ़ियां

पुरानी कॉलोनियों और बाज़ारों में ट्रक अक्सर मेन रोड पर ही रुक जाता है। लंबा गेट या शटर का बैरल हाथ से अंदर लाना पड़ता है, या फिर हिस्सों में बनाकर साइट पर वेल्ड किया जाता है। यह सब विज़िट पर ही देख लिया जाता है ताकि फिटिंग वाले दिन कोई अटकाव न हो।

3. मंज़ूरी किससे लेनी है

बिल्डर फ्लोर, DDA फ्लैट और गेटेड कॉलोनी, सबके नियम अलग हैं। टेरेस शेड, बालकनी ग्लेज़िंग या बाहर निकलते ढांचे से पहले अपनी RWA और MCD से पूछ लें। कनॉट प्लेस और लुटियंस दिल्ली में NDMC लागू होती है, कैंट इलाकों में कैंटोनमेंट बोर्ड।

दिल्ली के इलाके और उनमें आम काम

दिल्ली के इलाके और उनमें होने वाला फैब्रिकेशन का काम
इलाकामकान/बिल्डिंगआम काम
दक्षिण दिल्लीकोठियां, नए बिल्डर फ्लोरमेन गेट, ग्लास-SS रेलिंग, पर्गोला, शावर ग्लास
कनॉट प्लेस, नेहरू प्लेस, लाजपत नगरदुकानें, पुराने ऑफिस ब्लॉकशॉप फ्रंट, रोलिंग शटर, ऑफिस केबिन, फ्लोर स्प्रिंग
वसंत कुंज, साकेत (DDA)तीन-चार मंज़िला DDA फ्लैटएल्युमिनियम खिड़की, ग्रिल, मच्छरदानी
पश्चिम और उत्तर दिल्लीबिल्डर फ्लोर, पुरानी प्लॉटेड कॉलोनियांगेट, सेफ्टी डोर, सीढ़ी रेलिंग, शेड
ओखला, नारायणा, मायापुरीफैक्ट्री, वर्कशॉपमेज़नाइन फ्लोर, स्लाइडिंग गेट, शेड, शटर

दिल्ली में रेट कैसे तय होता है

ग्लास के कामों का रेट तय है। फिक्स्ड फ्रेमलेस शावर पार्टीशन ₹370 प्रति वर्ग फुट से और टफन ग्लास शॉप फ्रंट ₹500 प्रति वर्ग फुट से शुरू होता है। मेन गेट, ग्रिल, रेलिंग और शेड का रेट चौड़ाई, स्टील सेक्शन, डिज़ाइन और फिनिश पर टिका है, इसलिए वह विज़िट के बाद लिखित में आता है। गेट-ग्रिल के बारे में विस्तार से मेटल फैब्रिकेशन पर पढ़ें।

दिल्ली की गर्मी सस्ती पॉलीकार्बोनेट शीट को पीला कर देती है, मानसून हर जोड़ परखता है और सर्दियों की धूल-स्मॉग स्लाइडिंग ट्रैक घिसती है। UV कोटिंग वाली शीट, सही ढलान और प्राइमर-पेंट या पाउडर कोटिंग वाला स्टील ही यहां टिकता है।

काम का तरीका

  1. ₹99 की साइट विज़िट बुक करें, या मरम्मत हो तो WhatsApp पर फोटो-वीडियो भेजें।
  2. विज़िट आम तौर पर 24 से 48 घंटे में। नाप, गली, सीढ़ी और RWA की शर्तें देखी जाती हैं।
  3. लगभग 2 घंटे में लिखित, ऑल-इनक्लूसिव कोटेशन, 3 दिन के लिए वैलिड।
  4. 50% एडवांस पर फैब्रिकेशन, टफन ग्लास में आम तौर पर 7 से 10 दिन।
  5. फिटिंग के बाद बाकी 50%।

दुकान या शोरूम के लिए ACP क्लैडिंग और शटर पढ़ें। अंग्रेज़ी में कॉलोनीवार जानकारी Delhi locations पर है, और पड़ोस के शहरों के लिए गुड़गांव, नोएडा और फरीदाबाद के पेज हैं। नाप के लिए विज़िट बुक करें।

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

दिल्ली में मेन गेट बनवाने का खर्च कितना आता है?

MS मेन गेट का कोई फिक्स रेट नहीं है। कीमत चौड़ाई-ऊंचाई, स्टील सेक्शन, डिज़ाइन, शीट या जाली और फिनिश (प्राइमर-पेंट या पाउडर कोटिंग) पर निर्भर है। ₹99 की विज़िट के बाद लिखित, ऑल-इनक्लूसिव कोटेशन मिलता है जो 3 दिन वैलिड रहता है।

टेरेस शेड के लिए MCD या RWA की परमिशन चाहिए?

अक्सर कम से कम RWA की सहमति चाहिए, और ढके हुए टेरेस ढांचों पर सिविक नियम भी लागू हो सकते हैं। यह आपकी कॉलोनी, मकान के प्रकार और लागू संस्था (MCD, NDMC या कैंटोनमेंट बोर्ड) पर निर्भर है। ऑर्डर से पहले पता कर लें।

पुराने मकान की टेढ़ी दीवार पर शावर ग्लास लग सकता है?

हां, पर नाप का तरीका बदलता है। कई जगह से नाप लेकर सबसे तंग नाप पर डिज़ाइन बनता है, क्योंकि टफन ग्लास बाद में काटा नहीं जा सकता। ज़्यादा टेढ़ी दीवार पर फ्रेम या चैनल वाला सिस्टम बेहतर रहता है। यह फर्क विज़िट पर ही समझा दिया जाता है।

दिल्ली में टूटे ग्लास की मरम्मत कैसे होती है?

मरम्मत के लिए पेड विज़िट नहीं लगती। टूटे पैनल, नीचे बैठे दरवाज़े, तेल छोड़ती फ्लोर स्प्रिंग या अटके शावर कब्ज़े की फोटो या छोटा वीडियो WhatsApp पर भेजें, कॉलोनी का नाम बताएं, उसी से कोटेशन मिल जाता है।

क्या पूरी दिल्ली में आपकी सर्विस है?

हां। दिल्ली हमारे Delhi NCR के मुख्य इलाके में है, इसलिए दक्षिण, मध्य, पश्चिम, उत्तर और पूर्व दिल्ली, सब जगह वही शर्तें हैं: ₹99 की विज़िट, आम तौर पर 24 से 48 घंटे में, और हर तरह का ग्लास व मेटल काम।

Site visit ₹199₹99Adjusted in the final bill

Book site visit

515 site visits requested

Support